haan khata mujhse hui chal theek hai | हाँ ख़ता मुझ सेे हुई चल ठीक है

  - Ambar

हाँ ख़ता मुझ सेे हुई चल ठीक है
मैंने ग़लती मान ली चल ठीक है

ऐ हवा ऐ चाँदनी चल ठीक है
मेरी ख़ुशियाँ छीन ली चल ठीक है

तेरे हिस्से आए हैं ख़ुशियों के पल
बेरुख़ी मुझको मिली चल ठीक है

कर्म पे अपने मैं शर्मिंदा रहा
और न तू ने बात की चल ठीक है

जानी तुम सेे बातें करनी हैं बहुत
मिलना फ़ुरसत में कभी चल ठीक है

  - Ambar

Pollution Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ambar

As you were reading Shayari by Ambar

Similar Writers

our suggestion based on Ambar

Similar Moods

As you were reading Pollution Shayari Shayari