जैसे ही बहला था मन तुम याद आने आ गए
थोड़ी ख़ुशियाँ क्या मिली तुम दिल दुखाने आ गए
है भरोसा तुमपे कोई शक की गुंजाइश नहीं
गर वो सच था फिर मुझे क्यूँँ आज़माने आ गए
जब समझ आने लगी हमको भी घर की मुफ़लिसी
अपना आँगन छोड़ के हम भी कमाने आ गए
जब भी देखी आशिक़ों की चहचहाती टोलियाँ
याद हमको भी हमारे दिन पुराने आ गए
सीख ली है तुमने भी हर दिल दुखाने की अदा
तोड़ते हैं कैसे दिल तुमको भी ताने आ गए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ambar
our suggestion based on Ambar
As you were reading Education Shayari Shayari