मेरे लहजे से हर कोई ख़फ़ा है
कि ये लड़का बहुत कम बोलता है
कभी कोई ज़रा मुझ सेे भी पूछो
तुम्हारा चेहरा क्यूँ उतरा हुआ है
कोई जाकर के उस सेे पूछ आओ
वो मेरे बारे में क्या सोचता है
नहीं जब क़द्र उस लड़की को तेरी
तो फिर तू उसके पीछे क्यूँँ पड़ा है
यहाँ हर एक लड़का लड़कियों को
हवस की नज़रों से ही देखता है
जो पहले करता था ता'रीफ़ मेरी
वही अब मुझको गाली दे रहा है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Daqiiq Jabaali
our suggestion based on Daqiiq Jabaali
As you were reading Aurat Shayari Shayari