rote rehta hai deewaar se lagkar paagal hai | रोते रहता है दीवार से लगकर पागल है

  - Ankit Maurya

रोते रहता है दीवार से लगकर पागल है
सुनता हूँ अपने बारे में अक्सर पागल है

जिसको पाने की ख़ातिर कब से पागल था मैं
उसने मुझ सेे हाथ छुड़ाया कहकर पागल है

जो हमको नइ करने थे वो सारे काम किए
कौन भला दुनिया में हम से बढ़कर पागल है

तेरी राहें तकते-तकते हो गए पत्थर हम
अब तो इसको हाथ लगा दे पत्थर पागल है

एक परी ने जब से उस
में पांव भिगोएं हैं
चाट रहा है साहिल यार समुंदर पागल है

  - Ankit Maurya

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Maurya

As you were reading Shayari by Ankit Maurya

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Maurya

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari