adhuri baat ka matlab banaakar | अधूरी बात का मतलब बनाकर

  - anupam shah

अधूरी बात का मतलब बनाकर
वो झगड़ा भी मुझी को सब बनाकर

उसे फिर बारहा यूँँ चूमता था
मैं काग़ज़ पर तिरे दो लब बनाकर

ज़माने भर से हम तो लड़ गए थे
तुम्हारी बात को मज़हब बनाकर

मिरा क्या है मैं बातों का धनी हूँ
कि जब चाहो कहूंगा तब बनाकर

ये मैने क्या किया है ज़िन्दगी का
सबा को जी गया हूँ शब बनाकर

  - anupam shah

Lab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by anupam shah

As you were reading Shayari by anupam shah

Similar Writers

our suggestion based on anupam shah

Similar Moods

As you were reading Lab Shayari Shayari