एक मुद्दत तक तो याराना चला
शमअ' से फिर दूर परवाना चला
ख़ुद ब ख़ुद होने लगीं गुल पोशियाँ
जिस तरफ़ भी तेरा दीवाना चला
शाम ढलते याद आया बे-वफ़ा
और शब भर दौर-ए-पैमाना चला
दुश्मनों के नाम भी खुलते गए
जब गज़ाला का भी अफ़्साना चला
रात भर ज़हनों में सुलगी नफ़रतें,
रात भर क़ाबा ओ बुतखाना चला
कर दिया चित 'इश्क़ ने साहिल हमें
इक पियादा भी न इक खाना चला
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by A R Sahil "Aleeg"
our suggestion based on A R Sahil "Aleeg"
As you were reading Nafrat Shayari Shayari