एक दिन जाना पड़ेगा
सब को पछताना पड़ेगा
धूप घर आने लगी है
घर को गिरवाना पड़ेगा
जिस्म की हर ख़्वाहिशों पर
प्यार को ताना पड़ेगा
प्यार ख़ुद जाता नहीं है
तुम को उकताना पड़ेगा
सच के मोती खो गए हैं
झूठ बिनवाना पड़ेगा
क्या कहा दिल से मिलेंगे
दिल तो बुलवाना पड़ेगा
— Aryan Mishra















