मेरे अंदर कितने मैं हैं

किस को क्या बतलाऊँ मैं
किस से तेरी बात करूँं
किस से तुझे छुपाऊं मैं

किस को तेरे पास रखूं
किस को दूर ले जाऊँ मैं
किस को तेरा सच बतलाऊँ
किस किस को झुठलाऊँ मैं

मैं ख़ुद मैं का ही साथी हूँ
दुश्मन भी हो जाऊँ मैं
सारे मैं मुझ
में लड़ते हैं
ख़ुद को क्या समझाऊं मैं

मेरे अंदर कितने मैं है
किस को क्या बतलाऊँ मैं
किस को क्या बतलाऊं मैं।

— Bhavesh kumar

More by Bhavesh kumar

Other nazm from the same pen

See all from Bhavesh kumar →

Dosti Shayari Collection

Shers of dosti shayari collection.

All Dosti Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling