हमारे पद पे रखा जाएगा हमारे बा'द
वो आदमी जो ठगा जाएगा हमारे बा'द
तलाशता है वो ऐसे शिकार रोज़ाना
कि जिन से पेट भरा जाएगा हमारे बा'द
तुझे वो इश्क़ के रस से नहीं भिगोएगा
तेरा भी ख़ून चखा जाएगा हमारे बा'द
तू जानता ही नहीं हम को इश्क़ है तुझ से
फिर ऐसे में तिरा क्या जाएगा हमारे बा'द
है डर कि ज़िंदगी में तेरी आएगा कोई
कि तेरा जिस्म छुआ जाएगा हमारे बा'द
अभी जो साथ है हम तो हमारी क़द्र नहीं
हमारा नाम जपा जाएगा हमारे बा'द
फिर एक दूसरे को बे-वफ़ा कहेंगे सब
वफ़ा का दौर चला जाएगा हमारे बा'द
— Bhuwan Singh















