ham muhabbat sharaafat dikhaate rahe | हम मुहब्बत शराफ़त दिखाते रहे

  - Danish Balliavi

हम मुहब्बत शराफ़त दिखाते रहे
और तुम हमको ही क्यूँ भुलाते रहे

हमने सोचा था हम फूल देंगे तुम्हें
तुम तो राहों में काँटे बिछाते रहे

जान तुम में थी लाखों ये कमियाँ मगर
तोहमतें सिर्फ़ हम पे लगाते रहे

कर रहे थे मुहब्बत रक़ीबों से तुम
बात क्यूँ तुम ये हम से छुपाते रहे

ये मुहब्बत भी दानिश न करना कभी
अश्क आँखों से हम भी बहाते रहे

  - Danish Balliavi

Environment Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Environment Shayari Shayari