kaisi zindagaani hai kaisi ye jawaani hai | कैसी ज़िंदगानी है कैसी ये जवानी है

  - Danish Balliavi

कैसी ज़िंदगानी है कैसी ये जवानी है
प्यार करना ग़ैरों से मौत की निशानी है

दिल में पहले बसता है फिर से क्यूँ निकलता है
पूछना है तुझ से जाँ ऐसी क्यूँ रवानी है

जाने कितनी मुद्दत से देखता नहीं मुझको
कल जो तू ने देखा था तेरी मेहरबानी है

कुछ तो मेरे दुश्मन की तुझ पे हैं बुरी नज़रें
कुछ न होने दूँगा मैं तू तो मेरी रानी है

तू जो कहता है मुझ से प्यार तुझ से है ''दानिश''
तू निभा न पाएगा कहना बस ज़बानी है

  - Danish Balliavi

Dushman Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Dushman Shayari Shayari