tanhaaii men hamesha jaañ yaad ham karenge | तन्हाई में हमेशा जाँ याद हम करेंगे

  - Danish Balliavi

तन्हाई में हमेशा जाँ याद हम करेंगे
ख़ुशियाँ जिगर की सारी नाशाद हम करेंगे

अल्लाह की क़सम है रुसवा नहीं करेंगे
तुमको दुआएँ दे कर आबाद हम करेंगे

जिसकी वजह से क़ुर्बत अपनी हुई है कमज़ोर
उस शख़्स की ख़ुदास फ़रियाद हम करेंगे

छूने की ख़्वाहिशें तो नाकाम हो गई पर
मिलने की ख़्वाहिशों को ईजाद हम करेंगे

आती नहीं है हमको नफ़रत यूँँ उस्से करनी
उलफ़त में ख़ुद को 'दानिश' बर्बाद हम करेंगे

  - Danish Balliavi

Ulfat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Ulfat Shayari Shayari