ऐ सजन वक़्त-ए-जाँ-गुदाज़ी है

मौसम-ए-ऐश-ओ-फ़स्ल-बाज़ी है

इन चकोरों से दूर रह ऐ चाँद
क़ौल उश्शाक़ का नमाज़ी है

इस क़लंदर की बात सहल न बूझ इश्क़ के फ़न में फ़ख़्र-ए-राज़ी है

हम-क़रीं मुझ न कर रक़ीबाँ सूँ
तौर यारों की पाक-बाज़ी है

आशिक़ाँ जान-ओ-दिल गँवाते हैं
ये न तौर-ए-ज़माना-साज़ी है

'फ़ाएज़' उस ख़ुश-अदा सिरीजन पास
बे-गुनाहाँ का क़त्ल बाज़ी है

— Faez Dehlvi

More by Faez Dehlvi

Other ghazal from the same pen

See all from Faez Dehlvi →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling