मगर उस को फ़रेब-ए-नर्गिस-ए-मस्ताना आता है
उलटती हैं सफ़ें गर्दिश में जब पैमाना आता है
निहायत दिल को है मर्ग़ूब बोसा ख़ाल-ए-मुश्कीं का
दहन तक अपने कब तक देखिए ये दाना आता है
ख़ुशी से अपनी रुस्वाई गवारा हो नहीं सकती
गरेबाँ फाड़ता है तंग जब दीवाना आता है
फ़िराक़-ए-यार में दिल पर नहीं मालूम क्या गुज़री
जो अश्क आँखों में आता है सो बेताबाना आता है
बगूले की तरह किस किस ख़ुशी से ख़ाक उड़ाता हूँ
तलाश-ए-गंज में जो सामने वीराना आता है
समझते हैं मिरे दिल की वो क्या ना-फ़हम ओ नादाँ हैं
हुज़ूर-ए-शम'अ बे-मतलब नहीं परवाना आता है
तलब दुनिया को कर के ज़न-मुरीदी हो नहीं सकती
ख़याल-ए-आबरू-ए-हिम्मत-ए-मर्दाना आता है
हमेशा फ़िक्र से याँ आशिक़ाना शे'र ढलते हैं
ज़बाँ को अपनी बस इक हुस्न का अफ़्साना आता है
तमाशा-गाह-ए-हस्ती में अदम का ध्यान है किस को
किसे इस अंजुमन में याद ख़ल्वत-ख़ाना आता है
सबा की तरह हर इक ग़ैरत-ए-गुल से हैं लग चलते
मोहब्बत है सरिश्त अपनी हमें याराना आता है
ज़ियारत होगी काबा की यही ताबीर है इस की
कई शब से हमारे ख़्वाब में बुत-ख़ाना आता है
ख़याल आया है आईना का मुँह उस में वो देखेंगे
अब उलझे बाल सुखाने की ख़ातिर शाना आता है
फँसा देता है मुर्ग़-ए-दिल को दाम-ए-ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ में
तुम्हारे ख़ाल-ए-रुख़ को भी फ़रेब-ए-दाना आता है
इताब ओ लुत्फ़ जो फ़रमाओ हर सूरत से राज़ी हैं
शिकायत से नहीं वाक़िफ़ हमें शुक्राना आता है
ख़ुदा का घर है बुत-ख़ाना हमारा दिल नहीं 'आतिश'
मक़ाम-ए-आश्ना है याँ नहीं बेगाना आता है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Haidar Ali Aatish
our suggestion based on Haidar Ali Aatish
As you were reading Yaad Shayari Shayari