chaman men shab ko jo vo shokh be-naqaab aaya | चमन में शब को जो वो शोख़ बे-नक़ाब आया

  - Haidar Ali Aatish

चमन में शब को जो वो शोख़ बे-नक़ाब आया
यक़ीन हो गया शबनम को आफ़्ताब आया

उन अँखड़ियों में अगर नश्शा-ए-शराब आया
सलाम झुक के करूँँगा जो फिर हिजाब आया

किसी के महरम-ए-आब-ए-रवाँ की याद आई
हबाब के जो बराबर कभी हबाब आया

शब-ए-फ़िराक़ में मुझ को सुलाने आया था
जगाया मैं ने जो अफ़्साना-गो को ख़्वाब आया

अदम में हस्ती से जा कर यही कहूँगा मैं
हज़ार हसरत-ए-ज़िंदा को गाड़ दाब आया

चकोर हुस्न-ए-मह-ए-चार-दह को भूल गया
मुराद पर जो तिरा आलम-ए-शबाब आया

मोहब्बत-ए-मय-ओ-माशूक़ तर्क कर 'आतिश'
सफ़ेद बाल हुए मौसम-ए-ख़िज़ाब आया

  - Haidar Ali Aatish

Raushni Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Haidar Ali Aatish

As you were reading Shayari by Haidar Ali Aatish

Similar Writers

our suggestion based on Haidar Ali Aatish

Similar Moods

As you were reading Raushni Shayari Shayari