मैं ने तमाम उम्र का ख़ाका निगल लिया

दो पल की भाग दौड़ में रस्ता निगल लिया

रूहें बदन की क़ैद में यूँ हो रही फ़ना
जैसे की गर्म रेत ने दरिया निगल लिया

आग़ोश में छिपा के हमें पूछती है वो
सूरज ने कैसे चाँद का हिस्सा निगल लिया

आँखें निचोड़ने से भी आँसू नहीं गिरा
कुछ इस तरह से आप का सदमा निगल लिया

— habib kinkhabwala

More by habib kinkhabwala

Other ghazal from the same pen

See all from habib kinkhabwala →

Budhapa Shayari

Shers of budhapa.

All Budhapa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling