परख फ़ज़ा की हवा का जिसे हिसाब भी है

वो शख़्स साहब-ए-फ़न भी है कामयाब भी है

जो रूप आई को अच्छा लगे वो अपना लें
हमारी शख़्सियत काँटा भी है गुलाब भी है

हमारा ख़ून का रिश्ता है सरहदों का नहीं
हमारे ख़ून में गंगा भी है चनाब भी है

हमारा दौर अँधेरों का दौर है लेकिन
हमारे दौर की मुट्ठी में आफ़्ताब भी है

किसी ग़रीब की रोटी पे अपना नाम न लिख
किसी ग़रीब की रोटी में इंक़िलाब भी है

मिरा सवाल कोई आम सा सवाल नहीं
मिरा सवाल तिरी बात का जवाब भी है

इसी ज़मीन पर हैं आख़िरी क़दम अपने
इसी ज़मीन में बोया हुआ शबाब भी है

— Kanval Ziai

More by Kanval Ziai

Other ghazal from the same pen

See all from Kanval Ziai →

Pollution Shayari

Shers of pollution.

All Pollution Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling