dartaa nahin qaza se main jeene se dartaa hooñ | डरता नहीं क़ज़ा से मैं जीने से डरता हूँ

  - Harsh Kumar Bhatnagar

डरता नहीं क़ज़ा से मैं जीने से डरता हूँ
मुझको नशे का ग़म नहीं पीने से डरता हूँ

कमरे में हर तरफ़ मिरे जाले पड़े बहुत
बर्बाद हो चुका हूँ क़रीने से डरता हूँ

यूँँ डर नहीं है मुझको समुंदर में जाने से
बस डूबते हुए मैं सफ़ीने से डरता हूँ

इतना भी वक़्त मत ले तू घर लौट आने में
मैं दिन निकाल लूँगा महीने से डरता हूँ

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari