main jhat se kah deta hooñ jo man hota hai | मैं झट से कह देता हूँ जो मन होता है

  - Kabir Altamash

मैं झट से कह देता हूँ जो मन होता है
बात छुपाने वाला तो दुश्मन होता है

तेरे आने से जागी है मेरी क़िस्मत
जो धीरे होता था वो फ़ौरन होता है

नौ से चल कर रफ़्ता रफ़्ता दो बजते हैं
तब जा कर उस देवी का दर्शन होता है

क्यूँ ये बात नहीं समझी है दुनिया अब तक
राधा के होने से ही मोहन होता है

  - Kabir Altamash

Revenge Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kabir Altamash

As you were reading Shayari by Kabir Altamash

Similar Writers

our suggestion based on Kabir Altamash

Similar Moods

As you were reading Revenge Shayari Shayari