de raha hai vo raasta mujhko | दे रहा है वो रास्ता मुझको

  - Kabir Altamash

दे रहा है वो रास्ता मुझको
यानी इक और हादसा मुझको

तुझको मैं चाहता हूँ ऐ लड़की
चाहती क्या है तू बता मुझको

तुझको प्यारा है एक इक शायर
और बस जौन एलिया मुझको

अब भला मैं कहाँ छुपूँ जाकर
ढूँढ लेता है सानेहा मुझको

छोड़ दूँगा तुझे भी मैं इक दिन
छोड़ने का है तजरबा मुझको

  - Kabir Altamash

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kabir Altamash

As you were reading Shayari by Kabir Altamash

Similar Writers

our suggestion based on Kabir Altamash

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari