kya tilism-e-majaaz hai yaaron | क्या तिलिस्म-ए-मजाज़ है यारों

  - Manohar Shimpi

क्या तिलिस्म-ए-मजाज़ है यारों
कोई तो दिल-नवाज़ है यारों

ख़ून का रंग एक ही है जब
कैसे फिर इम्तियाज़ है यारों

ढूॅंढ़ते हम रहे जिसे थे वो
हम सेफ़र जाँ-नवाज़ है यारों

कौन छोटा बड़ा ख़ुदा जाने
एक उसका नियाज़ है यारों

माँ तेरे ही बग़ैर क्या जीना
कौन फिर अब नवाज़ है यारों

  - Manohar Shimpi

Khoon Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Khoon Shayari Shayari