संघर्ष
संघर्ष से आरंभ हो
उस
में कई फिर रंग हो
शांति क्षमा उन्माद हो
फिर साथ से उत्थान हो
संघर्ष ही जिस ने किया
उस का हुआ सम्मान है
करना उसे होता विलंब
बातें प्रयास की ख़ूब हो
संघर्ष ही इंसान को
योद्धा बनाता ख़ास है
अब ठान ले इक बार तू
कुछ करने से होगा वही
आग़ाज़ कर दिल से अभी
होगा प्रयास सच्चा वही
जिस ने किया है कुछ नया
वो ही महान इंसान है
लिखना तेरे हाथों से ही
तेरा लिखा इतिहास हो
जो आसमाँ पर ही लिखे
ऊँचा उसी का स्थान है
सपना जिस से साकार हो
उस सपने का भी नाम हो
हो के शिखर पर तुम कहो
पाना उसे आसान है
— Manohar Shimpi















