hoonai bhala lage na vo dildaar door se | क्यूँँकर भला लगे न वो दिलदार दूर से

  - Meer Hasan

क्यूँँकर भला लगे न वो दिलदार दूर से
दूनी बहार देवे है गुलज़ार दूर से

नज़दीक ही से शर्म है इतना तो हो भला
देखा करें कभी कभी दीदार दूर से

जी तो भरा न अपना किसी तरह क्या हुआ
देखा अगर उसे सर-ए-बाज़ार दूर से

बे-इख़्तियार उठती है बुनियाद-ए-बे-ख़ुदी
आती है जब नज़र तिरी दीवार दूर से

नज़दीक टुक बिठा के 'हसन' का तो हाल देख
आया है क़स्द कर के ये बीमार दूर से

  - Meer Hasan

Mehboob Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Hasan

As you were reading Shayari by Meer Hasan

Similar Writers

our suggestion based on Meer Hasan

Similar Moods

As you were reading Mehboob Shayari Shayari