ख़मोशियों में तमाशा अदा निकलती है

निगाह दिल से तिरे सुर्मा-सा निकलती है

फ़शार-ए-तंगी-ए-ख़ल्वत से बनती है शबनम
सबा जो ग़ुंचे के पर्दे में जा निकलती है

न पूछ सीना-ए-आशिक़ से आब-ए-तेग़-ए-निगाह
कि ज़ख्म-ए-रौज़न-ए-दर से हवा निकलती है

ब-रंग-ए-शीशा हूँ यक-गोश-ए-दिल-ए-ख़ाली
कभी परी मिरी ख़ल्वत में आ निकलती है

— Mirza Ghalib

More by Mirza Ghalib

Other ghazal from the same pen

See all from Mirza Ghalib →

Nigaah Shayari

Shers of nigaah.

All Nigaah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling