Top 20 Jeet Shayari Collection

Jeet shayari captures the feeling of victory, success, and hard-earned triumph. Whether it's achieving a dream or overcoming struggles, these lines reflect the true essence of kamyabi and inner strength. Perfect for motivation, celebration, and sharing your winning moments.

मैदाँ में हार जीत का यूँँ फ़ैसला हुआ दुनिया थी उन के साथ हमारा ख़ुदा हुआ — Jameel Malik
कोई भी उस को जीत नहीं पाया अब तक वैसे वो हर एक को मौक़ा देती है — Kafeel Rana
ज़माना इश्क़ के मारों को मात क्या देगा दिलों के खेल में ये जीत हार कुछ भी नहीं — Akhtar Saeed Khan
हार की जीत हो गई होती मैं अगर टूट के बिखर जाता — Dipanshu Shams
मोहब्बत में सियासत हो नहीं सकती कई रिश्ते मिटा कर जीत मिलती है — Tiwari Jitendra
धर्म के रस्ते पे चलिए धैर्य रखिए और फिर जीत कर लंका अयोध्या लौटिए आराम से — Atul K Rai
हारना मैं कभी जानता ही नहीं ले के घर से पता जीत का निकला हूँ — Manoj Devdutt
किस को तमन्ना फ़त्ह की किस को ख़याल अब जीत का मैं हारने वाला हूँ जो उस को बचा लूँ काफ़ी है — Mohit Subran
हार कर बैठे हो क्यूँ तुम होगी इक दिन जीत भी हर समय आँखों में इक उम्मीद पलनी चाहिए — Toyesh prakash
तू अपने घर में मुहब्बत की जीत पर ख़ुश है अभी ठहर के मेरा ख़ानदान बाक़ी है — Siraj Faisal Khan
जीत हूँ जश्न-ए-मुक़द्दर हूँ मैं ठीक से देख सिकंदर हूँ मैं — Ritesh Rajwada
जीत अब हार तो नहीं सकता डर मुझे मार तो नहीं सकता — Tiwari Jitendra
सताए थे ज़माने के मगर जीते पड़े हैं हम कहानी जीत की मेरी सुना देगी यही दुनिया — Kushal "PARINDA"
हमेशा दर्द मत देना किसी को तुम कभी तो 'जीत' पा कर जीत मिलती है — Tiwari Jitendra
हार जाने में इक सहूलत है जीत हारी हुई नहीं लगती — Amanpreet singh
डरों को जीत लेना ज़िंदगी है डरों से हार जाना ख़ुद-कुशी है — Aatish Indori