Top 20 Maa Shayari

Maa Shayari beautifully captures the unconditional love, sacrifice, and warmth of a mother. From her silent prayers to her endless care, these words reflect the deepest emotions we often struggle to express. Whether you want to honor your maa or share her importance in your life, this collection brings heartfelt feelings into simple yet powerful lines.

पहले ये काम बड़े प्यार से माँ करती थी अब हमें धूप जगाती है तो दुख होता है — Munawwar Rana
अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है — Munawwar Rana
कमाता हूँ मैं कितना सोच लेना बा'द में ये सब अभी तो बस यही काफ़ी है माँ के पास रहता हूँ — Tanoj Dadhich
आ रही है जो बहू सीधी रहे माँ चाहती जा रही बेटी मगर चालाक होनी चाहिए — Tanoj Dadhich
माँ के आँसू को समझता हूँ मुक़द्दस इतना बस उन्हें चूम ले अफ़ज़ल तो वज़ू हो जाए — S M Afzal Imam
कुछ बेटियाँ बिन बाप के भी काटती हैं ज़िंदगी कुछ बेटियों के सिर पे दोनों हाथ माँ के होते हैं — Bhoomi Srivastava
मुझ को डोली में बिठा डर के हवाले कर दे मेरी माँ मुझ को मुक़द्दर के हवाले कर दे — Rehana Qamar
भूके बच्चों की तसल्ली के लिए माँ ने फिर पानी पकाया देर तक — Nawaz Deobandi
माँ-बाप, बहन-भाई, सब दोस्त, मुहब्बत तुम सपनों के लिए रिश्ते कुर्बान नहीं करना — Prashant Sitapuri
आख़िर कैसे ये लोग है कैसी ये मक्कारी करते है माँ पर लिखने वाले ही अब माँ से गद्दारी करते है — Ravi 'VEER'
उस सेे ज़ियादा बातें करते थे हम तुम जितनी बातें माँ और मौसी करती हैं — Tanoj Dadhich
घर में झीने रिश्ते मैं ने लाखों बार उधड़ते देखे चुपके चुपके कर देती है जाने कब तुरपाई अम्मा — Aalok Shrivastav
पहले अपनी माँ को याद किया हम ने फिर ज़ोमैटो से खाना मंगवाया है - तनोज दाधीच — Tanoj Dadhich
जब चली ठंडी हवा बच्चा ठिठुर कर रह गया माँ ने अपने ला'ल की तख़्ती जला दी रात को — Sibt Ali Saba
तेरे दामन में सितारे हैं तो होंगे ऐ फ़लक मुझ को अपनी माँ की मैली ओढ़नी अच्छी लगी — Munawwar Rana
ख़ुशनसीबी है तुम्हारी सर पे है जो माँ का हाथ हम यतीमों को पता है ये दुआ क्या चीज़ है — Amaan Pathan
माँ की सूरत सामने आती रही ख़ुद-कुशी का फ़ैसला टलता रहा — Gourav Kumar