Top 20 Wada Shayari Collection

Wada Shayari beautifully captures the emotions tied to promises, trust, and heartfelt commitments. Whether it’s a romantic vaada, a broken promise, or a silent expectation, these lines reflect the depth of human connections. Explore shayari that speaks of loyalty, hope, and the delicate bond of words given from the heart.

या तेरे अलावा भी किसी शय की तलब है या अपनी मोहब्बत पे भरोसा नहीं हम को — Shahryar
अजीब दर्द का रिश्ता था सब के सब रोए शजर गिरा तो परिंदे तमाम शब रोए — Tariq Naeem
जब अपना दिल ख़ुद ले डूबे औरों पे सहारा कौन करे कश्ती पे भरोसा जब न रहा तिनकों पे भरोसा कौन करे — Anand Narayan Mulla
जिन पे होता है बहुत दिल को भरोसा 'ताबिश' वक़्त पड़ने पे वही लोग दग़ा देते हैं — Tabish Dehlvi
तेरा इकरार मुझे सिर्फ़ तेरा कर देता तेरे इनकार ने ते माँग बढ़ाई मेरी — Vishal Bagh
कितनी जल्दी टूट गया देखो कितना गहरा रिश्ता लगता था — Pawan
मैं शाइ'र उस को चूड़ी ही दे सकता था बस रिश्ता सोने के कंगन देने पर होता है — Neeraj Neer
उदासी से मेरा रिश्ता तो कुछ ऐसा है अब ख़ालिद जो मैं ग़मगीन होता हूँ उदासी उस पे छाती है — Khalid Azad
दिल को तेरी चाहत पे भरोसा भी बहुत है और तुझ से बिछड़ जाने का डर भी नहीं जाता — Ahmad Faraz
ऐ वतन इक रोज़ तेरी ख़ाक में खो जाएँगे सो जाएँगे मर के भी रिश्ता नहीं छूटेगा हिंदुस्तान से ईमान से — Rahat Indori