मियाँ बरसों से इक ही बात ठानी है

कि मुझ को आग अश्कों से बुझानी है

मुझे बर्बाद तो होना ही था यारों
मुहब्बत का चलन ही ख़ानदानी है

मुहब्बत कर रहा है लड़का करने दो
नई गर्मी है, तेज़ी है, जवानी है

जो लड़की नौ बरस डरती रही मुझ से
वही छह साल से मेरी दिवानी है

मिरे शब्दों को पढ़के ये समझ लो तुम
किसी के सुर्ख़ होंठो की कहानी है

— Piyush Nishchal

More by Piyush Nishchal

Other ghazal from the same pen

See all from Piyush Nishchal →

Ehsaas Shayari

Shers of ehsaas.

All Ehsaas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling