एक फ़रिश्ते का किरदार होना पड़ता हैं
यारों दोस्ती में वफ़ादार होना पड़ता हैं
कोई चिठी जवाब में ख़ैरियत नहीं पूछती
इसके लिए हमें अब बीमार होने पड़ता हैं
अब हर रोज दोस्तों से मिलने के खातिर
हर एक सुब्ह हमें अखबार होना पड़ता हैं
जाने क्यूँ 'सच' में इस कदर मनहूसियत हैं
जब भी बोलो तो दरकिनार होना पड़ता हैं
एक तरफ़ हम हैं और एक तरफ़ हैं ग़म
भरी महफ़िल में यार सर्मसार होना पड़ता हैं
ख़्वाब था कि इस पार काटे पूरी ज़िंदगी
मगर तेरा सितम हैं, उस पार होना पड़ता हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Praveen Bhardwaj
our suggestion based on Praveen Bhardwaj
As you were reading Zulm Shayari Shayari