मिलेगी न अब तो मुहब्बत कभी भी

पड़ेगी न इस की ज़रूरत कभी भी

ख़ुशी पर हमारा भी हक़ था मगर यूँ
ग़मों ने नहीं दी इजाज़त कभी भी

मदीने की गलियों का चक्कर लगा लूँ
मिले आप की गर शफ़ाअत कभी भी

ओ ज़ालिम ज़रा कुछ तो ख़ौफ़-ए-ख़ुदा कर
कि आ सकती है अब क़यामत कभी भी

तकब्बुर तू दौलत पे इतना भी मत कर
चिपक सकती है तुझ से ग़ुर्बत कभी भी

बदल वो गुनाहों का पाएगा अपने
जो करता नहीं है नदामत कभी भी

ग़मों से रिहा होंगे परवेज़ साहब
अगर मिल गई कुछ मसर्रत कभी भी

— Parvez Shaikh

More by Parvez Shaikh

Other ghazal from the same pen

See all from Parvez Shaikh →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling