अच्छा तो तुम आने-जाने वाले हो
मुझे लगा था साथ निभाने वाले हो
जैसे तुम ने हाथ को कस कर पकड़ा था
जान गया था हाथ छुड़ाने वाले हो
बिल्कुल भी न लगे दिल इतना ध्यान रहे
मुझ से अगर तुम दिल बहलाने वाले हो
ख़्वाब के बा'द भी सोचा है क्या कुछ तुम ने
चलो अभी तो ख़्वाब दिखाने वाले हो
बुज़दिल हो तुम शहज़ादे और वो लड़की
सोचती है तुम हाथ बढ़ाने वाले हो
थोड़ा हाल तो ठीक करो 'रजनीश' अपना
आईने से गर्द हटाने वाले हो
— Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'















