साथ दिक़्क़त में रहा करते हैं हम

जान महफिल की हुआ करते हैं हम

वो हवा छूती है जैसे शाख़ को
उस सलीक़े से छुआ करते हैं हम

क्या हुआ वो गर जुदा है, ख़ुश रहे
बस यही हरदम दुआ करते हैं हम

ये भी आख़िर उस ने हक़ खो ही दिया
अब नहीं ग़ुस्सा हुआ करते हैं हम

सामने आए नहीं वो शख़्स अब
इक ज़रा सी बद-दुआ करते हैं हम

— Rudransh Trigunayat

More by Rudransh Trigunayat

Other ghazal from the same pen

See all from Rudransh Trigunayat →

Shama Shayari Collection

Shers of shama shayari collection.

All Shama Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling