is qadar hai dabaav aankhoñ men | इस क़दर है दबाव आँखों में

  - Saarthi Baidyanath

इस क़दर है दबाव आँखों में
जैसे के हो चुनाव आँखों में

सबकी आँखों में नूर रब का है
मत करो भेद-भाव आँखों में

उफ़ ये पाकीज़गी भरी आँखें
डाल दूँ क्या पड़ाव आँखों में

सच कहूँ तो तुम्हारी आँखों की
खल रही है अभाव आँखों में

मन से मन जब तलक नहीं मिलता
दिखती है मनमुटाव आँखों में

और क्या चाहिए तुझे अय दिल
हो अगर रख-रखाव आँखों में

  - Saarthi Baidyanath

Husn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Husn Shayari Shayari