meraa yaqeen karo khoob pyaar karta hooñ | मेरा यक़ीन करो ख़ूब प्यार करता हूँ

  - Saarthi Baidyanath

मेरा यक़ीन करो ख़ूब प्यार करता हूँ
हरेक लम्हा तेरा इन्तिज़ार करता हूँ

कहीं ख़ुदा न करे राज़े-दिल ही खुल जाये
दुआ सलाम उसे बार- बार करता हूँ

मेरा वजूद मेरी साख है निलामी में
न कोई प्यार करे होशियार करता हूँ

बहुत ज़हीन हसीं चाँद से ख़ुदा बोले
बुरी नज़र न लगे दाग़दार करता हूँ

मैं नींद चैन लिखूँ भूख प्यास काग़ज़ पर
यही है काम यही रोज़गार करता हूँ

  - Saarthi Baidyanath

Ibaadat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Ibaadat Shayari Shayari