ashk yaa tumhaare tab zaar-zaar niklengay | अश्क याँ तुम्हारे तब ज़ार-ज़ार निकलेंगे

  - Sandeep dabral 'sendy'

अश्क याँ तुम्हारे तब ज़ार-ज़ार निकलेंगे
छोड़कर मुसीबत में जब ये यार निकलेंगे

थोड़ा आज़मा के तुम देख लेना यारों को
ग़म में एक दो, सुख में याँ हज़ार निकलेंगे

इस भरम में थोड़ा सा भी कभी न रहना तुम
सारे गुल बगीचे के यादगार निकलेंगे

करके भी यहाँ रत्तीभर न कर सकोगे कुछ
पूजे देवता ही जब दाग़दार निकलेंगे

मानना उन्हीं को बस अपना रुख़्सती के दिन
सब सेे पहले याँ जो भी काँधे चार निकलेंगे

  - Sandeep dabral 'sendy'

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sandeep dabral 'sendy'

As you were reading Shayari by Sandeep dabral 'sendy'

Similar Writers

our suggestion based on Sandeep dabral 'sendy'

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari