ga.e the jang ladne jo kaii lashkar nahin laute | गए थे जंग लड़ने जो कई लश्कर नहीं लौटे

  - Santosh S Singh

गए थे जंग लड़ने जो कई लश्कर नहीं लौटे
कई के शव नहीं लौटे कई के सर नहीं लौटे

तुम्हारी बात पर आख़िर यक़ीं कर लूँ मगर कैसे
कहा था लौट आओगे मगर कह कर नहीं लौटे

परिंदे शाम होते ही घर अपने लौट आते हैं
हमारी 'उम्र गुज़री है अभी तक घर नहीं लौटे

तबस्सुम ये तेरा मुझको तुझी तक खींच लाता है
तुझे तो ख़ूब चाहा पर तेरे होकर नहीं लौटे

हमारे दिल में बस जाओ मोहब्बत सीख जाओगे
जो पत्थर दिल भी आए थे वो दिल पत्थर नहीं लौटे

  - Santosh S Singh

Ilm Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Santosh S Singh

As you were reading Shayari by Santosh S Singh

Similar Writers

our suggestion based on Santosh S Singh

Similar Moods

As you were reading Ilm Shayari Shayari