साक़ी को अब शराब का मतलब बताएँ हम
दरिया को यानी आब का मतलब बताएँ हम
तुमको भी अब हिसाब दें हम अपने प्यार का
तुमको भी बे-हिसाब का मतलब बताएँ हम
सब सेे हमारे बारे में क्या पूछते हो तुम
तुमको खुली किताब का मतलब बताएँ हम
तेरा जवाब ढूँढते फिरते हैं बेवक़ूफ़
किस किस को लाजवाब का मतलब बताएँ हम
हमने सुना है आपको लगते हैं हम ख़राब
मिलिए कभी ख़राब का मतलब बताएँ हम
Read Full