zinda rakhti hai jis ki parchhaai | ज़िंदा रखती है जिस की परछाई

  - shampa andaliib

ज़िंदा रखती है जिस की परछाई
एक ऐसा दरख़्त है माई

कैसे उस घर में ख़ुश रहे माई
भाई से लड़ रहा जहाँ भाई

बाद मुद्दत के भर रहे हैं ज़ख़्म
'उम्र गुज़री तो छट रही काई

रहनुमा हो गए कहाँ ओझल
मेरी राहों में खोद कर खाई

तू नहीं है ये अब हुआ एहसास
मैं अचानक से इस तरफ़ आई

  - shampa andaliib

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by shampa andaliib

As you were reading Shayari by shampa andaliib

Similar Writers

our suggestion based on shampa andaliib

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari