किसी से बात करना चाहती हूँ
ख़ुशी से बात करना चाहती हूँ
सभी को जानना है इस जहाँ में
सभी से बात करना चाहती हूँ
ये दुनिया ख़ूबसूरत है मगर मैं
तुझी से बात करना चाहती हूँ
वही इक शख़्स मेरी सुन सकेगा
उसी से बात करना चाहती हूँ
किसी की याद में आँसू बहा कर
नमी से बात करना चाहती हूँ
समझ पाई नहीं मैं राज़-ए-गुलशन
कली से बात करना चाहती हूँ
किसी की राह तकते थक गई अब
घड़ी से बात करना चाहती हूँ
अगर मेरी सुने तो कुछ घड़ी मैं
नदी से बात करना चाहती हूँ
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by shampa andaliib
our suggestion based on shampa andaliib
As you were reading Promise Shayari Shayari