ik doosre ke dil kii jhankaar sun hi lenge | इक दूसरे के दिल की झंकार सुन ही लेंगे

  - Shivang Tiwari

इक दूसरे के दिल की झंकार सुन ही लेंगे
क्या कह रहा है हम से संसार सुन ही लेंगे

तुम धुन कोई बजाना मैं राग एक गाऊँ
दिल इस तरह से अपने इज़हार सुन ही लेंगे

रिश्ता हुआ है दिल का चलना है साथ मिलकर
दिल चीर कर दिखा दो परिवार सुन ही लेंगे

जब पाक हो मोहब्बत सब छोड़ दो ख़ुदा पर
इस इब्तिदा को सारे अख़बार सुन ही लेंगे

  - Shivang Tiwari

Izhar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Izhar Shayari Shayari