kar sake ham davaa phir na haalaat ki | कर सके हम दवा फिर न हालात की

  - Shivang Tiwari

कर सके हम दवा फिर न हालात की
आ गई जब हमें याद उस रात की

धुल गए दाग़ सब आँसुओं में मेरे
इस क़दर आँख ने तेरी बरसात की

बाद बरसों तुझे देखकर यूँँ लगा
आ गई है घड़ी फिर मुलाक़ात की

किस अदास लिया नाम तूने मेरा
चल पड़ी आँधियाँ आज जज़्बात की

बेवफ़ा तू नहीं बेवफ़ा मैं नहीं
वक़्त ने साथ अपने करामात की

शायरी में ग़ज़ल में तुझे ढाल कर
ज़िन्दगी ने नई इक शुरूआत की

  - Shivang Tiwari

Andaaz Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Andaaz Shayari Shayari