karti hain jab hawaaein andheron ki pairavi | करती हैं जब हवाएँ अँधेरों की पैरवी

  - Shivang Tiwari

करती हैं जब हवाएँ अँधेरों की पैरवी
करती है ये हथेली चराग़ों की पैरवी

मुखड़ा ये हमको आप भले मत दिखाइए
लेकिन किया न कीजे हिजाबों की पैरवी

ग़म से पता चली है मसर्रत की अहमियत
करता हूँ मैं इसीलिए दोनों की पैरवी

तुमको ख़ुदा ने बख़्शी समंदर की मिल्कियत
तुमने गँवा दी कर के जज़ीरों की पैरवी

इक ख़्वाब देखना ही ‘शिवम्' दस्तरस में है
हासिल कहाँ ग़रीब को ख़्वाबों की पैरवी

  - Shivang Tiwari

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari