tumhein ik baar phir se jaañ hansaana hai | तुम्हें इक बार फिर से जाँ हँसाना है

  - ABhishek Parashar

तुम्हें इक बार फिर से जाँ हँसाना है
तुम्हें कुछ इस तरह से गुदगुदाना है

बताएँगे नहीं खुल कर कभी लेकिन
तुम्हारे कान में कुछ फुसफुसाना है

करूँँ इज़हार मैं जब भी मोहब्बत का
तुम्हें हँसना नहीं है मुस्कुराना है

तुम्हें जब से दिया है दिल तभी से हाँ
तुम्हारा दिल हमारा आशियाना है

तिरे हर इम्तिहाँ में हम खरे उतरे
हमें अब और कितना आज़माना हैं

  - ABhishek Parashar

Propose Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Propose Shayari Shayari