हम इस घर को कब से सँभाले हुए हैं

इसी घर से तो हम निकाले हुए हैं

करी जब हिफ़ाज़त तो हम ने ये देखा
हमारे भी हाथों पे छाले हुए हैं

दुआ उस से जब भी मिली है मुझे तब
मिरी ज़िंदगी में उजाले हुए हैं

नहीं कोई शिकवा रहा उलझनों से
हम अब उलझनों के हवाले हुए हैं

ये जो डस रहे हैं मुझे आजकल यूँ
सभी साँप ये मेरे पाले हुए हैं

— Usman Saifi

More by Usman Saifi

Other ghazal from the same pen

See all from Usman Saifi →

Dua Shayari

Shers of dua.

All Dua Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling