हर किसी का दिल बड़ा होता नहीं है
पर सभी का दिल बुरा होता नहीं है
ज़िंदगी की हो कहानी में लिखा कुछ
रब दया कर दे दग़ा होता नहीं हैं
आग पानी हो हवा बस और तुम हो
साथ अपने इक सगा होता नहीं है
जान देना जान लेना हाथ शिव के
आदमी ज़िंदा सदा होता नहीं है
— Vinod Ganeshpure















