saaf dikhta hai tere chehre pe | साफ़ दिखता है तेरे चेहरे पे

  - Vishal Bagh

साफ़ दिखता है तेरे चेहरे पे 'इश्क़ डाले है डेरे चेहरे पे

इतनी शिद्दत से देखिए मुझको
नील पड़ जाएँ मेरे चेहरे पे

इतनी आँखें नहीं है दुनिया में
जितने चेहरे हैं तेरे चेहरे पे

सोलहवां साल लग गया जैसे
उसने जब हाथ फेरे चेहरे पे

हम तुझे देख ही नहीं पाए
इतनी नज़रें थी तेरे चेहरे पे

  - Vishal Bagh

Nazar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Vishal Bagh

As you were reading Shayari by Vishal Bagh

Similar Writers

our suggestion based on Vishal Bagh

Similar Moods

As you were reading Nazar Shayari Shayari