फ़ोन तो दूर वहाँ ख़त भी नहीं पहुँचेंगे

अब के ये लोग तुम्हें ऐसी जगह भेजेंगे

ज़िंदगी देख चुके तुझ को बड़े पर्दे पर
आज के बअ'द कोई फ़िल्म नहीं देखेंगे

मसअला ये है मैं दुश्मन के क़रीं पहुँचूँगा
और कबूतर मिरी तलवार पे आ बैठेंगे

हम को इक बार किनारों से निकल जाने दो
फिर तो सैलाब के पानी की तरह फैलेंगे

तू वो दरिया है अगर जल्दी नहीं की तू ने
ख़ुद समुंदर तुझे मिलने के लिए आएँगे
सग़ा-ए-राज़ में रक्खेंगे नहीं इश्क़ तिरा
हम तिरे नाम से ख़ुशबू की दुकाँ खोलेंगे

— Zia Mazkoor

More by Zia Mazkoor

Other ghazal from the same pen

See all from Zia Mazkoor →

Khat Shayari

Shers of khat.

All Khat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling