क्या बताऊँ कि मेरे साथ हुआ है क्या क्या
क्या दिया हम ने उन्हें हम को मिला है क्या क्या
तुम को पाने की तमन्ना में मिटा हूँ मैं, अब
छोड़ के तुम को मेरे पास बचा है क्या क्या
इश्क़ कर के ही मुझे इल्म हुआ है इतना
इश्क़ में क्या है भला और बुरा है क्या क्या
रंग जब हल्के पड़ेंगे तो नज़र आएगा
क्या हक़ीक़त है यहाँ और धुआँ है क्या क्या
इश्क़ के मर्ज़ का ईलाज बता चारा-गर
दर्द के हद से गुज़रने पे दवा है क्या क्या
— Aditya















