koi hamraaz chahiye mujhko | कोई हमराज़ चाहिए मुझको

  - Ajay Choubey

कोई हमराज़ चाहिए मुझको
हाँ सुख़नसाज़ चाहिए मुझको

जो बना के दे इश्क़ का टीका
इक दवा साज़ चाहिए मुझको

जिनको सुन के वो मेरा हो जाए
ऐसे अल्फाज़ चाहिए मुझको

तोड़ूँगा बार बार ख़ुद को ही
आईना साज़ चाहिए मुझको

रूठने पर उसे मनाना है
यार नाराज़ चाहिए मुझको

कब्र तैयार कर चुका हूँ मैं
एक मुमताज़ चाहिए मुझको

  - Ajay Choubey

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ajay Choubey

As you were reading Shayari by Ajay Choubey

Similar Writers

our suggestion based on Ajay Choubey

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari