"कौन सुनता उस की"

वो गई नीर भरने को बर्तन में
भर लाई नयनों में
वो सूरज की आग को दिन में सहती
मन की आग को रैनों में

क्या कहती वो किस से कहती वो
कौन सुनता उस की

कहना चाहा तो बेड़ियाँ आ गई
कभी पैरों में कभी गहनों में

कभी चीर से ढका तन कभी ढका मन को
कभी पिता की पीड़ा ख़ातिर
ढक लिया जीवन को

क्या कहती वो किस से कहती वो
कौन सुनता उस की

— Akash Gagan Anjaan

More by Akash Gagan Anjaan

Other nazm from the same pen

See all from Akash Gagan Anjaan →

Aag Shayari Collection

Shers of aag shayari collection.

All Aag Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling